आदिकाल का नामकरण
हिन्दी साहित्य के इतिहास लेखन में ‘आदिकाल’ को लेकर हमेशा एक विवाद सा रहा है। अब चाहे आदिकाल के नामकरण की बात हो या काल-विभाजन की सभी इतिहासकारों व विद्वानों में पर्याप्त मतभेद मिलते हैं। क्योंकि अनेक विद्वानों ने ‘आदिकाल’ को अपनी आलोचनात्म दृष्टि से मूल्यांकन करने के पश्चात ही इसे आलग-अलग नामों से पुकारा है और ये नाम अनेक परीक्षाओं में किसी न किसी रूप में अक्सर पूछे जाते हैं। जिन्हें हमने आपके लिए सूचीबद्ध करने का प्रयास किया है।
'आदिकाल' का नामकरण
| इतिहासकार | आदिकाल का नाम |
|---|---|
| जॉर्ज ग्रियर्सन | चारण काल |
| राहुल सांकृत्यायन | सिद्ध सामन्त काल |
| विश्वनाथ प्रसाद मिश्र | वीरकाल |
| हजारीप्रसाद द्विवेदी | आदिकाल |
| मिश्रबन्धु | आरम्भिक काल |
| रामचन्द्र शुक्ल | वीरगाथा काल |
| डॉ रामकुमार वर्मा | सन्धिकाल / चारणकाल |
| राम खेलावन पाण्डेय | संक्रमण काल |
| महावीर प्रसाद द्विवेदी | बीजवपन काल |
| बच्चन सिंह | जातीय साहित्य/अपभ्रंश काल |
| रमाशंकर शुक्ल 'रसाल' | आदिकाल तथा जयकाल |
| मोहन अवस्थी | आधारकाल |
| धीरेंद्र वर्मा | अपभ्रंशकाल |
| हरिश्चंद्र वर्मा | संक्रमणकाल |
| गणपतिचन्द्र गुप्त | प्रारम्भिक काल/ शून्यकाल |
| शम्भुनाथ सिंह | प्राचिन काल |
| वासुदेव सिंह | उद्भवकाल |
| राम प्रसाद मिश्र | संक्रान्ति काल |
| चंद्रधर शर्मा 'गुलेरी' | अपभ्रंशकाल/ पुरानी हिंदी का काल |
| डॉ. हरीश | उत्तर अपभ्रंशकाल |
| शैलेष जेदी | आविर्भाव काल |
| श्यामसुंदर दास | वीरकाल /अपभ्रंश युग |
| डॉ. पृथ्वीनाथ कमल कुलश्रेष्ठ | अंधकारकाल |
| डॉ. राकेश | उत्तर अपभ्रंशकाल/आविर्भावकाल |
| सुमन राजे | आधारकाल |
| विजयेंद्र स्नातक | वीर प्रशस्ति युग |




