‘पारिभाषिक शब्द’ का अर्थ और इसके गुण

पारिभाषिक शब्द का अर्थ ब ताते हुए इसके गुणों पर चर्चा | hindi stack

पारिभाषिक शब्द का अर्थ

हिंदी में पारिभाषिक शब्द अंग्रेजी के टेक्निकल शब्द का समानार्थी शब्द माना जाता है। यह शब्द ग्रीक भाषा के टेक्निकाई से लिया गया है जिसका शाब्दिक अर्थ है ऑफ आर्ट। जिसे लैटिन भाषा में टेक्सरे कहते हैं। जिसका शाब्दिक अर्थ होता है बनाना या बनाया। इसी आधार पर हम पारिभाषिक शब्द को तकनीकी शब्द  कहते हैं। जो किसी निर्मित अथवा बनाई गई वस्तु या विचार को अभिव्यक्त करता है। वस्तुतः पारिभाषिक शब्द ऐसे शब्दों को कह सकते हैं जो सामान्य व्यवहार की भाषा के शब्द ना होकर ज्ञान के विभिन्न क्षेत्रों जैसे रसायनशास्त्र, गणित भौतिकी, मनोविज्ञान, वनस्पतिविज्ञान, प्राणीविज्ञान, समाजशास्त्र, दर्शन, अलंकारशास्त्र, तर्कशास्त्र, अर्थशास्त्र, राजनीतिशास्त्र आदि से संबंध रखते हैं। इनके लक्षण सामान्य शब्दों से बिल्कुल अलग होते हैं। इसलिए ध्यान रहे कि किसी भी भाषा के पारिभाषिक शब्दों में निम्नलिखित गुण होने चाहिए:

पारिभाषिक शब्द की विशेषताएं/गुण

  1. उच्चारण की दृष्टि से प्रयोक्ता भाषा-भाषियों के लिए पारिभाषिक शब्दों को सरल होना चाहिए।
  2. पारिभाषिक शब्द का अर्थ सुनिश्चित और स्पष्ट होना चाहिए।
  3. पारिभाषिक शब्द के अर्थ में लचीलापन या विकल्प न हों।
  4. पारिभाषिक शब्द अभिधार्थ में ग्रहण होने चाहिए।
  5. हर ज्ञानशाखा में विषय के अनुरूप ही उसका एक पारिभाषिक शब्द होना चाहिए। जैसे ‘ध्वनि’ शब्द के भौतिकी तथा भाषा-विज्ञान में अलग-अलग पारिभाषिक अर्थ होते हैं
  6. पारिभाषिक शब्द यथासाध्य छोटा हो।
  7. पारिभाषिक शब्द यथासाध्य एक शब्द का मूल शब्द होना चाहिए, एक से अधिक शब्दों का नहीं।
  8. पारिभाषिक शब्द ऐसा होना चाहिए कि अनुवादक को आवश्यकता पड़ने पर उसमें उपसर्ग, प्रत्यय या दूसरा शब्द जोड़कर उससे अन्य शब्द सरलता से बना सके।
  9. सामान्य श्रेणी के पारिभाषिक शब्दों में एकरूपता होनी चाहिए।
  10. हर शब्द को दूसरे से इतना अलग होना चाहिए कि उसे सुन या पढ़कर किसी और पारिभाषिक शब्द का भ्रम ना हो।

0 users like this article.

अगर आपके प्रश्नों का उत्तर यहाँ नहीं है तो आप इस बटन पर क्लिक करके अपना प्रश्न पूछ सकते हैं

Subscribe to Hindistack on YouTube for Hindi-related videos like Exam Prep, UPSC Hindi, UGC NET Hindi, Hindi Notes, and Solved Papers.

Related Articles

अनुवाद की पाश्चात्य परम्परा | Hindi Stack

अनुवाद की पाश्चात्य परम्परा | Anuva...

अनुवाद की भारतीय परम्परा | Hindi Stack

अनुवाद की भारतीय परम्परा | Anuvad k...

अनुवाद की व्युत्पत्ति, अर्थ और परिभाषाएँ | Translation | हिंदी stack

अनुवाद की व्युत्पत्ति, अर्थ और परिभ...

अनुवाद की समस्याये और उनका निवारण | Hindi Stack

अनुवाद की समस्याये और उनका निवारण

अनुवाद के सिद्धांत | Hindi Stack

अनुवाद के सिद्धांत

कुशल अनुवादक के गुण | Hindi Stack

कुशल अनुवादक के गुण

No more posts to show

Check Today's Live 🟡
Gold Rate in India

Get accurate, live gold prices instantly
See Rates

Popular Posts

Latest Posts

1
फोर्ट विलियम कॉलेज और हिंदी गद्य का विकास
2
नाटक और एकांकी में अंतर | Differences Between Natak and Ekanki
3
अकाल और उसके बाद कविता की मूल संवेदना
4
अकाल और उसके बाद कविता की व्याख्या
5
गीतिकाव्य के प्रमुख तत्वों के आधार पर विद्यापति के गीतों का मूल्यांकन
6
आत्मकथा की विशेषताएँ | Characteristics of Autobiography in Hindi

Tags

Join NET/JRF Whatsapp Channel