रस क्या है, रस की परिभाषा और रस कितने प्रकार के होते हैं उदाहरण सहित बताओ?

रस क्या है, रस की परिभाषा और रस कितने प्रकार के होते हैं उदाहरण सहित बताओ | Hindi Stack

यूँ तो रस का शाब्दिक अर्थ ‘आनंद’ होता है और इसकी परिभाषा पर बात करें तो ‘काव्य को पढ़ने या सुनने से जिस आनंद की अनुभूति होती है, उसे रस कहते है,’ पाठक या श्रोता के ह्रदय में स्थित स्थायी भाव ही विभावादी से संयुक्त होकर रस रूप में परिणित हो जाता है, रस को काव्य की आत्मा या प्राण भी कहते हैं।

रस के अवयव या अंग –

रस के चार अंग या अवयव होते है :

  1. स्थायी भाव
  2. विभाव
  3. अनुभाव
  4. संचारी भाव

स्थायी भाव –

स्थायी भाव का अर्थ प्रधान भाव होता है, – यह रस की अवस्था तक पंहुचाता है, किसी नाटक या काव्य में केवल एक ही स्थायी भाव आरम्भ से अंत तक होता है, स्थायी भावो की संख्या 9 मानी गयी है, स्थायी भाव ही रस का आधार माना जाता है, एक रस के मूल में केवल एक ही स्थायी भाव होता है, अतः रसो की संख्या 9 मानी जाती है, किन्तु बाद के आचार्यो ने 2 और भावो को स्थायी भाव की संज्ञा दी है- अतः स्थायी भावो की संख्या 11 मानी गयी :

  1. रति
  2. दाम्पत्य प्रेम
  3. उत्साह
  4. शोक
  5. क्रोध
  6. हास
  7. भय
  8. जुगुप्सा
  9. विस्मय
  10. निर्वेद

विभाव –

जिन कारणों से स्थायी भाव उत्पन्न होता है, उसे विभाव कहते है, अर्थात स्थायी भाव के कारणों को विभाव कहते है, ये दो प्रकार के होते है,

आलंबन विभाव –

जिसका सहारा या आलंबन पाकर स्थायी भाव जागृत होता है, उसे आलंबन विभाव कहते है, जैसे – नायक और नायिका ये आलंबन विभव के दो पक्ष होते है, नायक या नायिका जिसके मन में दुसरे के प्रति कोई भाव जागृत हो तो उसे आश्रयलंबन कहते हैं, और जिसके प्रति भाव जागृत होता है, उसे विषयालंबन कहते है, उदा.–

“यदि राम के मन में सीता को देखकर कोई भाव जागृत होता है, तो राम आश्रय है, और सीता विषय|”

उद्दीपन विभाव – जिन वस्तुओ या परिस्थिति को देखकर स्थायी भाव उद्दीप्त होने लगता है, उद्दीपन विभाव कहलाता है,
जैसे – चांदनी, कोकिल क्रुजन, एकांत स्थल, रमणीक उद्यान आदि को देखकर जो भाव मन में उद्दीप्त होता है, उसे उद्दीपन कहते है,

अनुभाव –

मन के भाव को व्यक्त करने वाले शरीर विकार ही अनुभाव कहलाते है, अर्थात वह भाव जिसके द्वारा किसी व्यक्ति के मन के भावो को उसके शरीर के विकारो से जाना जा सकता है, अनुभाव की संख्या 8 होती है, –

  1. स्तम्भ
  2. स्वेद
  3. रोमांच
  4. स्वर भंग
  5. कम्प
  6. विवर्णता (रंगहीनता)
  7. अश्रु
  8. प्रलय (निश्चेष्टता)

संचारी भाव –

मन में संचरण अर्थात आने–जाने वाले भावो को संचारी भाव कहते है, संचारी भावो की संख्या 33 मानी जाती है:

  1. हर्ष
  2. विषाद
  3. त्रास
  4. लज्जा
  5. ग्लानी
  6. चिंता
  7. शंका
  8. असूया ( दुसरे के उत्कर्ष के प्रति असहिष्णुता )
  9. अमर्ष ( विरोधी का उपकार करने की अक्षमता से उत्पन्न दुः ख )
  10. मोह
  11. गर्व
  12. उत्सुकता
  13. उग्रता
  14. चपलता
  15. दीनता
  16. जड़ता
  17. आवेग
  18. निर्वेद
  19. धृति ( इच्छाओं की पूर्ति, चित की चंचलता का अभाव )
  20. मति
  21. बिबोध ( चैतन्य लाभ )
  22. वितर्क
  23. श्रम
  24. आलस्य
  25. निद्रा
  26. स्वप्न
  27. स्मृति
  28. मद
  29. उन्माद
  30. अवहित्था ( हर्ष आदि भावो को छिपाना )
  31. अपस्मार
  32. व्याधि
  33. मरण

रस के प्रकार –

मूलतः रस के 9 प्रकार माने जाते है, किन्तु बाद के आचार्यो ने 2 और स्थायी भावो मान्यता देकर रस की संख्या भी 11 बताई है, जो की इस प्रकार है:

  1. श्रृंगार रस
  2. हास्य रस
  3. वीर रस
  4. रौद्र रस
  5. भयानक रस
  6. वीभत्स रस
  7. अदभुत रस
  8. शांत रस
  9. वत्सल रस
  10. भक्ति रस
  11. करुण रस

0 users like this article.

अगर आपके प्रश्नों का उत्तर यहाँ नहीं है तो आप इस बटन पर क्लिक करके अपना प्रश्न पूछ सकते हैं

Subscribe to Hindistack on YouTube for Hindi-related videos like Exam Prep, UPSC Hindi, UGC NET Hindi, Hindi Notes, and Solved Papers.

Related Articles

अलंकार क्या है, अलंकार की परिभाषा और अलंकार कितने प्रकार के होते हैं उदाहरण सहित बताओ? Hindistack

अलंकार क्या है, अलंकार की परिभाषा औ...

छंद क्या है, छंद की परिभाषा और छंद कितने प्रकार के होते हैं उदाहरण सहित बताओ | Hindi Stack

छंद क्या है, छंद की परिभाषा और छंद ...

समास-samas-Hindistack

समास क्या है, समास की परिभाषा और सम...

Check Today's Live 🟡
Gold Rate in India

Get accurate, live gold prices instantly
See Rates

Popular Posts

फोर्ट विलियम कॉलेज का हिंदी गद्य के विकास में अत्यंत महत्वपूर्ण योगदान रहा है। इसके माध्यम से हजारों पुस्तकों का अनुवाद हुआ, जिससे भारतीय भाषाओं और साहित्य के विकास में महत्वपूर्ण योगदान मिला।

फोर्ट विलियम कॉलेज और हिंदी गद...

नाटक और एकांकी में अंतर | Differences Between Natak and Ekanki

नाटक और एकांकी में अंतर | Diff...

नागार्जुन की अकाल और उसके बाद कविता की मूल संवेदना | Akal Aur Uske Baad Kavita ki Mool Samvedna Hindistack

अकाल और उसके बाद कविता की मूल ...

अकाल और उसके बाद कविता की व्याख्या | Akal Aur Uske Baad Kavita ki Vyakhya | Hindistack

अकाल और उसके बाद कविता की व्या...

गीतिकाव्य के आधार पर विद्यापति के गीतों का मूल्यांकन

गीतिकाव्य के प्रमुख तत्वों के ...

आत्मकथा की विशेषताएँ | Characteristics of Autobiography

आत्मकथा की विशेषताएँ | Charact...

Latest Posts

1
फोर्ट विलियम कॉलेज और हिंदी गद्य का विकास
2
नाटक और एकांकी में अंतर | Differences Between Natak and Ekanki
3
अकाल और उसके बाद कविता की मूल संवेदना
4
अकाल और उसके बाद कविता की व्याख्या
5
गीतिकाव्य के प्रमुख तत्वों के आधार पर विद्यापति के गीतों का मूल्यांकन
6
आत्मकथा की विशेषताएँ | Characteristics of Autobiography in Hindi

Tags

हिंदी साहित्य
Hindi sahitya
कहानी
अनुवाद
Anuvad
Translation
Anuwad
Kahani
Aadikal
आदिकाल
Rimjhim Hindi book
व्याकरण
उपन्यास
Class 9
Aadhunik kaal
Bhisham Sahni
रिमझिम PDF
हिंदी व्याकरण
hindi kahani
Nagarjun

Join NET/JRF Whatsapp Channel